Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों की बस को उपायुक्त ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना, जिले के 27 यात्री द्वारकापुरी और सोमनाथ मंदिर का करेंगे दर्शन

On: March 20, 2023 7:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों की बस को उपायुक्त ने हरी झंड़ी दिखा किया रवाना, जिले के 27 यात्री द्वारकापुरी और सोमनाथ मंदिर का करेंगे दर्शन

चतरा। सोमवार को विकास भवन गेट से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस को उपायुक्त अबु इमरान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री इमरान ने सभी तीर्थ यात्रियों से कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के बेहतरी के लिए प्रार्थना करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप सभी सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटे। इस क्रम में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के 60 साल से ऊपर के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से ट्रेन के माध्यम से द्वारकापुरी और सोमनाथ मंदिर तीर्थ यात्रा कराया जायगा। चतरा से कुल 27 तीर्थ यात्रियों को तीर्थ दर्शन हेतु भेजा गया है। संध्या हटिया रेलवे स्टेशन, रांची से झारखंड के सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा। बस रवानगी के मौके पर उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, योजना पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बच्चा चोर की अफवाह में हत्या: 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

बम धमकी के बीच हाईकोर्ट में औचक निरीक्षण, आठ न्यायिक अधिकारी एपीओ

हत्या-बलात्कार के आरोपित 15 अपचारी बालक संस्था से फरार, 5 पकड़े गए

मासूम से दरिंदगी पर कड़ा प्रहार: दोषी को उम्रकैद की सजा

ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: पांच साल बाद आरोपी दोषी करार, 18 को सजा पर सुनवाई

ठगी मामले में थाना प्रभारी की सख्ती, पैसा लौटाने तक फाउंडेशन की गाड़ी जब्त

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर चौकीदारों की हालत दयनीय, भुखमरी जैसी स्थिति

हर घर नल-जल योजना कुंदा में दम तोड़ती, खराब जलमीनारों से बढ़ी पेयजल संकट की आशंका

कालीकरण सड़क निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

बैंक ऑफ इंडिया गिद्धौर शाखा में कैश की किल्लत, ग्राहकों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष जोर

सड़क हादसा, महिला गंभीर रूप से घायल; बाइक सवार युवक हिरासत में

Leave a Comment