Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ग्रामीणों ने मनरेगा कूप निर्माण में खानापूर्ति एवं अनियमितता का लगा आरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता एवं लूट मची हुई है। इसका प्रमाण है लावालौंग पंचायत स्थित सोहावन गांव में कूप निर्माण में बरती गई घोर अनियमितता। ज्ञात हो कि लावालौंग मुखिया नेमन भारती लंबे-लंबे दावे करते हैं। वहीं मनरेगा के कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप आए दिन मुखिया के ऊपर लगते रहा है। पूर्व में अनियमितता बरतने के आरोप में मुखिया श्री भारती के ऊपर दो बार रिकवरी हो चुकी है। वहीं कूप निर्माण में घोर अनियमितता बरतने का ताजा मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहावन गांव निवासी शांति देवी के जमीन में मनरेगा द्वारा एक सिंचाई कुप का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें हो रहे अनियमितता की जानकारी स्थानीय युवकों नें व्हाट्सएप के माध्यम से वायरल कर दिया। जिस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए डीडीसी पवन कुमार मंडल नें जांच कमेटी का गठन कर आवास योजना के जिला को-ऑर्डिनेटर राजदीप कुमार को कुप निर्माण के स्थल पर भेजा। पूछे जाने पर राजदीप कुमार ने बताया कि कुंआ की गहराई सामान्यतः 35 फीट और व्यास 15 फीट होनी चाहिए। परंतु शांति देवी के कुएं को मात्र 18 फीट की गहराई एवं 12 फीट व्यास पर ही बांध दिया गया है। जबकि कुंआ में पानी तक नहीं निकला है। इस विषय पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि मामले की जांच की गई है। जिसमें मामला सही पाया गया है, इस पर संबंधित सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment