न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। बुधवार को टंडवा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत भवन में ट्रक मालिकों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रहलाद सिंह व संचालन शिव प्रसाद गुप्ता ने किया। जहां आम्रपाली परियोजना से कोल ट्रांसपोर्टिंग में ट्रक मालिकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि पिछले दिनों सीबीआई की कार्रवाई के बाद से सीसीएल प्रबंधन द्वारा ट्रक मालिकों को विभिन्न तरकीब अपनाकर लगातार परेशान किया जा रहा है। ऐसे में निर्णय लिया गया कि प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएगा। जिसमें विस्थापित व प्रभावित ट्रकों को लाईन में प्राथमिकता, लोडिंग पॉइंट तक के रास्ते को दुरुस्त करने की मांग की जाएगी। साथ हीं भाड़ा वृद्धि के मुद्दे पर शीघ्र बैठक कर ठोस रणनीति व आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर सुरेश यादव, अभिनव आंनद, संजीव कुमार, मनोज कुमार, रामलखन साहु, मो. अरशद, सुनील कुमार, प्रकाश साव, धनंजय चौबे समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।
कोल ट्रांसपोर्टिंग समस्याओं को लेकर ट्रक मालिकों ने की बैठक

By newsscale
On: June 27, 2024 5:39 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174706
Total views : 3005323