न्यूज स्केल ब्यूरो
रांची। झारखंड में लगातार गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ इन दिनों लू चल रही है। ऐसे में दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी को ध्यान में देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 12 जून से 15 जून के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले गर्मी को देखते हुए 9 जून से 15 जून तक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। लेकिन बढ़ते गर्मी की तपिश को देखते हुए, अब उस आदेश को वापस लेकर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 15 जून के बाद फिर से स्कूल अपने पहले के समय पर चलेंगी। ज्ञात हो कि अपने पिछले आदेश में सरकार ने स्कूलों को सुबह 7 बजे से 11ः30 बजे तक चलाने का आदेश जारी किया था। अब इसे वापस लेकर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं 15 जून के बाद कक्षाओं का संचालन सुबह 7 से 11ः30 बजे तक होगा।
भीषण गर्मी को लेकर झारखंड में केजी से 12 वीं तक की कक्षाएं 15 जून तक बंद

By newsscale
On: June 11, 2024 8:11 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 1155258
Total views : 2983107