Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कालीचरण सिंह के जीत पर भाजपाईयों ने निकाला विजय जुलूस, मनाया जश्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कालीचरण सिंह के जीत पर भाजपाईयों ने निकाला विजय जुलूस, मनाया जश्न

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लोकसभा चुनाव के मतगणना संपन्न होने के बाद चतरा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने जीत दर्ज की है। श्री सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को बड़े अंतर से हराया है। वहीं जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी गई। विजय जुलूस में खुले जीप पर सवार नव निर्वाचित सांसद कालीचरण सिंह व पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने लोगों का अभिवादन किया और आम लोगों के प्रति आभार भी जताया। इस दौरान आतिशबाजी कर बम पटाखे छोड़े गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाई भी बांटे। विजय जुलूस भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के नेतृत्व में निकाला गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment