Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्र में बीजेपी की तीसरी पारी नहीं आसान, सरकार बनाने की सुगबुगाहट हुई तेज, नीतीश कुमार ने मांग दिए 3 मंत्रालय, शिंदे गुट ने भी रख दी मन की बात…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद एनडीए में सरकार बनाने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। बुधवार को एनडीए के घटक दलों की दिल्‍ली में महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, आजसू के सुदेश महतो सहित गठबंधन के अन्य दिग्‍गज नेता शामिल हुए। सभी सहयोगी दलों ने मोदी के 3.0 को अपना संपूर्ण समर्थन देने की बात कही। वहीं बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा दिया कि सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए। वहीं सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीहार के सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में तीन मंत्री पद मांगने के साथ रेल मंत्रालय की मांग की है। वहीं महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दो मंत्री पद की मांग कर दी है।

गठबंधन के घटक दलों की हुई महत्‍वपूर्ण बैठक

एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्‍ता में आ रही है। इसको लेकर बुधवार शाम को दिल्‍ली में गठबंधन के घटक दलों की महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने एनडीए की नई सरकार में 3 कैबिनेट मंत्रालय की मांग के साथ रेल मंत्रालय की मांग की है। ज्ञात हो कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय संभाला था। अब एक बार फिर से उन्‍होंने इस मंत्रालय की मांग की है। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरी तरफ शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख सह महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2 मंत्री पद की डिमांड की है।

नीतीश कुमार ने किया एनडीए को पूर्ण समर्थन का ऐलान

राजनीतिक कयासबाजी का दौर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लगातार चलता रहता है। पुनः लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद फिर से नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं कादौर शुरू हो गया है। हालांकी एनडीए की बुधवार शाम को हुई बैठक में इस तरह की कयासबाजियों पर फिलहाल विराम लग दिया है। बैठक में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ बने रहने और नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की भी बात कही और जल्‍द से जल्‍द सरकार बनाने पर भी जोर दिया।

सरगर्मी लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बढ़ी

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद से दिल्‍ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। ज्ञात हो कि बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई है, जबकि एनडीए को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। एनडीए को 292 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गई हैं और वह दूसरे नंबर की पार्टी के तौर पर सामने आई है। जबकी इंडिया गठबंधन को 234 सिटें मिली हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment