Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोल से इंदिरा मोड़ चौड़ीकरण एवं मजबूती का कार्य प्रारंभ, रैयतों ने मुआवजे की रखी मांग, अभियंता ने कहा सड़क का निर्माण जारी है, जल्द रैयतों को मिलेगा मुआवजा, पहले चरण में पुल-पुलिया का हो रहा निर्माण

On: June 3, 2024 11:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/पत्थलगड़ा। जिले के सिमरिया प्रखंड के रोल मोड़ से इंदिरा मोड़ भाया पत्थलगड़ा टू लेन सड़क का निर्माण 100 करोड़ की लागत से होना है। 26 किमी लंबी सड़कका निर्माण भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा स्वीकृत किया गया है। उपरोक्त सड़ में पुल-पुलिय का कार्य जोरों पर है। वहीं पत्थलगड़ा प्रखंड के चौथा से बेलहर तक सड़क की खुदाई की गई है। ज्ञात हो कि उक्त सड़क पत्थलगड़ा, गिद्धौर और सिमरिया प्रखंड के 16 गांव से होकर गुजर रहती है। सड़क का निर्माण बेलहर व चौथा आदि गांवों में प्रथम स्तर का किया जा रहा है। यह सड़क सिंगल लेन का था और चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ एनएच 100 को सिमरिया के निकट रोल से यह सड़क पत्थलगडा होते चतरा-हजारीबाग वाया कटकमसांडी रोड़ में बलबल के पास इंद्रा मोड़ से जुड़ेगी। सड़क के डबल लेन बन जाने से पत्थलगडा, गिद्धौर और सिमरिया के करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय व प्रमंडल मुख्यालय से सुलभ हो जाएगा। पहले चरण में उक्त पथ में दो दर्जन स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण कार्य जारी है। हालांकी कुछ गांव के रैयतों ने पहले मुआवजा की मांग करते हुए कहा है कि पहले मुआवजे की राशि दी जाय उसके बाद सड़क का निर्माण होने दिया जाएगा। वहीं इस पर पथ प्रमंडल हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता सुभाष प्रसाद ने बताया कि टू लेन सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण में 16 गांव के लगभग 90 एकड़ जमीन को अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित भूमि का दस्तावेज व नक्शा अंचल के द्वारा तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपा गया है। सड़क के निर्माण कार्य में जिनका जमीन जाएगा उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा राशि दी जायेगी। छोटे या बडे सभी रैयतों को मुआवजा मिलना है। भूमि का दस्तावेज संबंधित विभाग और उपायुक्त को सौंप दिया गया है। वहीं रैयतों को पता भी नही है कि किस रैयत की कितनी भूमि सड़क में जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment