Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुंदा के सेंचुरी क्षेत्र से केंदू पत्ता तोड़ कर टीटोरियल में खपाया जा रहा, विभाग मौन, माफिया और वनकर्मी हो रहे हैं मालामाल

On: June 2, 2024 10:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुंदा के सेंचुरी क्षेत्र से केंदू पत्ता तोड़ कर टीटोरियल में खपाया जा रहा, विभाग मौन, माफिया और वनकर्मी हो रहे हैं मालामाल

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध तरीके से सेंचुरी क्षेत्र से केंदु पत्ते की धड़ल्ले से तोड़ाई कर टीटोरियल में खपाई जा रही है। जिसमें वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ज्ञात हो कि कुंदा प्रखंड क्षेत्र के कुटिल, बानासाम और बरियातू के सेंचुरी जंगल घोषित किया गया है। जहां जंगल में पत्ते की तोड़ाय से लेकर पेड़ों की कटाय आदि प्रतिबंधित है। इसके बाबजूद अवैध तरीके से केंदू पत्ते की तोड़ाई बड़े पैमाने पर पेड़ो की कटाई कर की गई है। जिससे वन्य प्राणी समाप्त होते जा रहे है। जबकि सेंचुरी क्षेत्र में किसी भी तरह से वन संपत्ति को क्षति पहुंचाना गैर कानूनी है। लेकिन यहां के माफिया सारे नियमों को ताक पर रखकर केंदु पत्ते की तोड़ाई करा रहे हैं। इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि माफियाओ के द्वारा सेंचुरी से पता तोड़ा कर टीटोरियल के ठीकेदारों के पास मोटे रकम लेकर बेचा जाता हैं। मजे की बात तो यह है कि यह सारा कार्य वन विभाग व पुलिस के जानकारी में और उनके नाक के नीचे होता है। इस संबंध में वनपाल मुन्ना उरांव ने बताया कि इसकी जानकारी हमलोगों को हैं और वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। हमलोगों को यही रहना है किसी से बगावत नही कर सकते हैं। साथ ही चुनाव को लेकर थाना के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था नही दी जा रही है, जिसके कारण कार्रवाई नही कर पा रहे हैं। वही रेंजर अजित चंद्रवसी ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नही थी। आपलोगो के माध्यम से जानकारी मिली हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही थाना प्रभारी नितेश कुमार प्रसाद ने बताया कि हमसे वन विभाग द्वारा किसी तरह की सुरक्षा की मांग नही की गई हैं। यदि सुरक्षा की मांग की जाती है हम हमेसा तैयार हैं। ऐसे में यह साबित होता हैं कि कही न कही माफियाओ द्वारा विभाग को मोटी रकम दे कर अवैध पते की तोड़ाई व खरीदारी की जा रही है। गौरतलब है की प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष अवैध तरीके से करोड़ों रुपए के केंदु पत्ते की तोड़ाई सेंचुरी से की जाती है। लेकिन इस पर संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आर्केस्ट्रा के नाच पर बवाल, शादी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदलीं…

असम के आदिवासी समुदाय को हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

सगाई से पहले उठी अर्थी, सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

Leave a Comment