Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच महिलाओं ने मिलकर जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को सलटा दिया…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा थाना क्षेत्र में पांच महिलाओं द्वारा मिलकर जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग़ की निर्मम हत्या करने का संनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार अनगडा ाथानेदार चमरा मिंज को जानकारी मिली कि जादू-टोना और डायन बिसाही के शक में एक 60 साल के बुजुर्ग बालेश्वर उरांव की हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीट कर कर दी गई है। वारदात को जरगा गांव की कुछ महिलाओं ने एक दिन पूर्व अंजाम दिया है। सूचना को थानेदार ने आलाअधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद थानेदार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। टीम में होमगार्ड की महिला जवानों के साथ एफएसएलकी टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। मृतक के बेटे अनिल उरांव के बयान पर पुलिस ने पांच महिलाओं जूलियानी तिर्की, अनिमा मुंडा, दुलिया उरांव, दशमी देवी और सोमरी देवी को उठाया। सभी जरगा गांव की रहने वाली हैं। अनिल उरांव का आरोप है कि एक दिन पूर्व उक्त महिलाएं घर में घुस कर पिता को पीटपाट कर मार डाला। इस दौरान उसकी मां को भी पीटा।

वहीं पूछताछ आरोपी महिलाओं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। महिलाओं का अरोप है कि बीते दो साल पहले गांव के ही एक युवक की पत्नी को बालेश्वर उरांव जादू-टोना कर निगल गया। उसके चलते अकसर गांव में कुछ न कुछ अनहोनी हो रहा था, जिसके चलते उसे सलटा दिया। महिलाओं की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किये गये दो डंडे और एक बड़ा पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment