Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुलिस निरीक्षक ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
गोड्डा। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में 01 जून को गोड्डा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर सदर पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा के साथ मिलकर गुरुवार को मतदाता जागरुक्ता अभियान चलाया। श्री मोदक ने डोकाबांध, ढोढरी, रेढी, दुबराजपुर, चकेश्वरी आदि गांव के बूथो का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक के द्वारा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर मज़बूत लोकतंत्र निर्माण करने हेतु अपील की गई। श्री मोदक ने कहा मजबूत लोकतंत्र एवं देश के विकास के लिए समाज के हर एक वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी जरूरी है। इसलिए मतदान करना जरूरी है। आप मतदान जरूर करे। उन्होंने कहा कि अपने लिए एक योग्य उम्मीदवार का चयन करने हेतु मतदान करना जरूरी है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा ने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है, इसलिए मतदान जरूर करे तथा दुसरे लोगों को भी अपना वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment