हजारीबाग: एंजल्स हाई स्कूल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में कला संकाय में निखिल कुमार ने 99.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अव्वल स्थान प्राप्त किया है। निखिल ने यह उपलब्धि दो अन्य प्रतिभावान छात्रों के साथ साझा की है। निखिल कुमार ने यह उपलब्धि Amity International School, Noida की सुरभि मित्तल और Lakshmipat Singhania Academy, Kolkata की वंशिका कोठारी के साथ साझा की है। तीनों प्रतिभाशाली छात्रों ने सीबीएसई 12वीं कला वर्ग बोर्ड परीक्षा 2024 में समान रूप से 99.20% अंक हासिल किए हैं। यह उपलब्धि एंजल्स हाई स्कूल की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। 2008 में स्थापित इस विद्यालय ने महज कुछ ही वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्कूल का पहला बैच वर्ष 2015 में 10वीं बोर्ड और 2017 में 12वीं की परीक्षा में शामिल हुआ था। इसके बाद से विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विद्यालय के छात्र ने न केवल जिला व राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया है। हर्ष वैभव ने 98.6% अंकों के साथ दशवीं में जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया है। साथ सनी कुमार विश्वकर्मा ने विज्ञान संकाय मे 97.4% व आलोक कुमार ने वाणिज्य संकाय मे 97.2% लाकर जिला टापर बने।
गौरतलब है कि एंजल्स हाई स्कूल के छात्रों ने कक्षा 12वीं की सभी धाराओं (विज्ञान, वाणिज्य और कला) में जिला टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, कक्षा 10वीं में भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में स्कूल का छात्र जिला टॉपर रहा है।
विगत वर्षों मे विद्यालय का शानदार प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा… 2018 जिला टॉपर (वर्ग 10) (अर्णव रॉय 97.6%), 2019 राज्य टॉपर (वर्ग 10) (पियूष कुमार अग्रवाल 98.8%), 2020 जिला टॉपर (वर्ग 10) (अमन कुमार 98%), 2021 जिला टॉपर (वर्ग 10) (प्रतीश बंसल और तनु अग्रवाल 98.2%) विद्यालय की निदेशिका निशा जायसवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “हमें अपने छात्रों की सफलता पर अत्यधिक गर्व है। यह उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का ही परिणाम है। शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

















Total Users : 1174700
Total views : 3005316