Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

9 महीने के बच्चे की रेलवे स्टेशन से चोरी, रो-रोकर मां-बाप का बुरा हुआ हाल, पुलिस और रेलवे पुलिस संयुक्त रुप से कर रही है प्रयास

On: May 14, 2024 11:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। एक 9 महीने के बच्चे की झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन परिसर से चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी हुए बच्चे की तलाश में स्थानीय चुटिया थाने की पुलिस और रेलवे पुलिस संयुक्त रुप से लगी हुई है। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। रांची रेलवे स्टेशन परिसर से 9 महीने के शुभम कुमार के चोरी हो जाने की सूचना से पुरे स्टेशन परिसर में सनसनी फ़ैल गई। वहीं बच्चा चोरी की घटना से रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फुलने लगे। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटा शुभम के साथ अगरतला से लौट रहे थे। रविवार की सुबह वे सभी रांची स्टेशन पर उतरे जहां से उन्हें लातेहार जाना था। लेकिन लातेहार जाने के लिए ट्रेन का समय सुबह 10 बजे था। इस लिए अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी बीच बच्चा चोरों ने पहले हम पर भरोसा बनाया और फिर उनके भरोसे को धोखा देकर बच्चे को लेकर भाग गए। जब बच्चा और बच्चा चोर नहीं दिखाई दिया तब बच्चे को हम ढुढने लगे। पिता ने बताया कि उनका एक ही बच्चा है। बच्चे के चोरी होने के बाद उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रांची रेलवे स्टेशन इंस्पेक्टर सूरज कुमार पांडेय से बताया कि जिस स्थान पर पीड़ित के माता-पिता अपने बच्चे के साथ थे। वह स्टेशन परिसर के बाहर है। इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और वह रेलवे स्टेशन के परिसर में भी नहीं है। इसके बावजूद रेलवे पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ एक टीम बनाकर लगातार बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही है। लेकिन अब तक बच्चा चोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

अंचल निरीक्षक ने दिया योगदान

शबरी पूजा को लेकर भुइया समाज की आवश्यक बैठक आयोजित

हायवा की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, सड़क जाम से भारी वाहनों का परिचालन ठप

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कस्तुरबा विद्यालय नामांकन हेतु ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ

बलबल मेला ड्यूटी से लौट रहे आईआरबी जवान अनिल रजक का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पांच दिनों से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव नवरत्नपुर डैम से बरामद, गांव में मातम

श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

विभावि इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, रामगढ़ और जे.जे. कॉलेज ने दर्ज की जीत

गांव में साहिवाल नस्ल के बछड़े-बछड़ियों की काफ रैली आयोजित

उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम (22वां) आयोजित

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक सूचना/नोटिस जारी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र-छात्राओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Leave a Comment