Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कुंदा में महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा पुरे देयुरे देश में महागठबंधन का बोलबाला

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कुंदा में महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कहा पुरे देयुरे देश में महागठबंधन का बोलबाला

न्यूज स्केल संवाददात
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक के समीप अनिल यादव के घर में सोमवार को राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ताओ को जीत को लेकर हुंकार भरते हुए मंत्री ने कहा कि पुरे देश मे इंडिया गठबंधन का बोलबाला एवं लहर है, जो विकास और रोजगार के मुद्दे पर बात करती है। हमारी महागठबंधन की सरकार एक से बढ़कर एक विकासीय कार्य कर रही है। वही उन्होंने ने काहा की चतरा लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार केएन त्रिपाठी एक अनुभवी शख्सियत हैं। वे पूर्व झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके है। इस बार चतरा का बदलाव होकर रहेगा, श्री त्रिपाठी की जीत सुऩिश्चित है। इसके लिए राजद, झामूमो, कांग्रेस व अन्य दलो के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में पसीना बहा रहे हैं। चतरा, सिमरिया में महागठबंधन के दबदबा रहेगा, साथ ही पांकी, लातेहार एवं मनिका विधानसभा क्षेत्रो मे भी महागठबंधन का बोलबाला है। वही प्रधानमंत्री मोदी जी की बातों पर पलटवार करते हुवे मंत्री ने कहा की एनडीए का पहिया ध्वस्त हो चुका है। एनडीए के 400 पार का सपना अधूरा रह जायेगा। चतरा में पूरे 10 वर्ष एक ही पार्टी के सांसद को लोगों ने देखा है जो हमेशा जनता से दूर रहे। इस बार जनता सबक सिखाएगी। वही मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद भोक्ता, मंत्री प्रतिनीधि भोला प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, राजद प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ यादव, नागेंद्र आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment