Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने समन कर बुलाया, बढ़ सकती है मुस्किलें

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने समन जारी कर तलब किया है। श्री आलम को 14 मई के 11 बजे ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय में बुलाया गया है। मंत्री को उनके पीएस के यहां से मिले लगभग 35 करोड़ रुपये को लेकर समन किया गया है। ईडी ने बीते छह मई को छापेमारी कर मंत्री के पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के ठिकाने से 35 करोड़ 23 लाख रुपये नकदी बरामद किए थे। उसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ईडी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसी बीच आठ मई को ईडी की टीम संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन पहुंची थी। दूसरे तल्ले पर स्थित मंत्री कोषांग में संजीव के चेंबर को खंगाला और वहां ड्रावर से करीब पौने दो लाख रुपये कैश मिले थे। इसके अलावा 28 हजार रुपये के 500-500 के पुराने नोट भी जब्त किए गए थे। साथ ही कई फाइलें और कागजात भी जब्त की गई थी। साथ ही पीएस की पत्नी से भी पुछताछ की गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment