न्यूज स्केल संवाददाता
सिमरिया (चतरा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिमरिया प्रखंड के मुरब्बे मैदान में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हु, चतरा से कालीचरण सिंह व हजारीबाग से मनीष जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बचाने के लिए है। अपने बच्चों के भविष्य बनाने के लिए है। आगे उन्होंने अपनी संबोधन में कहा कि झामुमो, कांग्रेस का पंजा दलितों, ओबीसी, एसटी व एससी का आरक्षण छीनने पर लगी है। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी धर्म के आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करता है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे आज कल नया फॉर्मूला लेकर आ रहे हैं। वे आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे। कितनी जमीन है, इसकी भी जांच की जाएगी। वे ऐसा कानून लाने वाले हैं। जिसमें आपकी संपत्ति कितनी है इसकी जांच कर आपकी संपत्ति को छीन लेंगे। राष्ट्रपति के अपमान को लेकर विपक्ष पर बरसे और कहा कि आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति आपके वोटों ने बनाया, पूरे देश को इसका अभिमान है। आदिवासियों ने राजकुमार राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि हर घर जल पहुंचाने के लिए नल-जल योजना शुरू की गयी है, लेकिन झारखंड सरकार इसे रोकने में लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है। न काम करेंगे और न करने देंगे। भ्रष्टाचार ही इनका मुख्य काम है। मंच पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास, चतरा लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया ।
यह चुनाव सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बचाने के लिए हैंः पीएम नरेंद्र मोदी

By newsscale
On: May 11, 2024 11:15 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now















Total Users : 1122958
Total views : 2942640