Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लगातार चर्चाओं में रहे चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की एक और अनोखी उपलब्धि

On: May 9, 2024 8:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष याद

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गौ तस्करों के द्वारा एक ब्लू रंग का रॉकी नामक बस में गौवंशीय पशुओं कुरता पूर्वक लोडकर तस्करी करने हेतु बिहार से बंगाल के वधशालाओं में ले जाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मेरे नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन गया, जिसमें मेरे अलावे पु०अ०नि० निलेश कुमार रंजन, चौपारण थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्राप्त सूचनानुसार मैं चोरदाहा चेकपोस्ट पहुंचकर वहां तैनात स०अ०नि० बादल कुमार महतो एवं जैप-3 बल के सहयोग से विहार से आने वाली वाहनों का सघन रूप से चेकिंग करने लगा। इसी दरम्यान समय करीब 02:05 बजे बिहार की ओर से एक ब्लू रंग का बस आता हुआ दिखाई दिया, जिसके चालक को वाहन चेकिंग हेतु रूकने का ईशारा किया गया परन्तु बस का चालक वाहन को रोकने के बजाय बस को और तेजी से चलाते हुए चोरदाहा चेकपोस्ट में लगा बैरीकेटिंग को तोड़ते हुए चौपारण की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ने हेतु पीछा करने के कम में बस चालक अचानक घाटी के पास अपना गाडी खड़ा करके गाड़ी से कूद कर जंगल की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ने हेतु काफी दूर तक पीछा किया गया परन्तु जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर बस चालक भागने में सफल हो गया। उसके बाद वापस आकर बस का जांच पर पता चला कि बस के अंदर का सारा सीट को हटाकर उसमें क्षमता से अधिक कुरता पूर्वक गौवंशीय पशुओं का पैर एवं मूंह बांधकर कुल 25 गौवंशीय पशुओं को बस के अंदर जबरण ठूंस-ठूंस कर छोटी सी जगह में लोड किया हुआ है तथा जानवरों को कुरतापूर्वक बांधने के कारण उनके गर्दन एवं नाक से खून बह रहा है, जिसमें से एक जानवर मृत पाया गया। साथ ही बस का तलाशी लेने के कम में यह पाया गया कि बस का रजिस्ट्रेशन नं०-BR-02AP-4852 है, जिसे उपर से स्टीकर के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर चिपकाया हुआ है, जिसे उखाड़कर जांच करने पर अंदर में एक अन्य रजिस्ट्रेशन नंबर BR-02M- 6786 अंकित पाया गया। जांच के कम में बस के अंदर से भी फर्जी 18 रजिस्ट्रेशन नंबर का बरामद हुआ, जिसके उपरांत विधिवत् रूप से बरामद बस, फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर स्टीकर एवं जानवरों को जप्त किया गया। इस संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड संख्या-159/24 दिनांक-09.05.2024 धारा-414/429/279/427/34 भा०द० वि०, 11 (1) (a) (d) (e) (f) पशु कुरता निवारण अधि० एवं 12(i) (ii) (iii) गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधि० के अंतर्गत दर्ज कर काण्ड अनुसंधानभार पु०अ०नि० रतन टुड्डू को सौंपा गया है।

बरामद सामानों की विवरणी :-

1. फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रॉकी नामक ब्लू रंग का बस

2. 25 गौवंशीय पशु (1 मृत एवं अन्य जख्मी हालत में),

3. 18 फर्जी पंजियन नंबर अंकित स्टीकर।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों का नाम :-

1. पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, चौपारण।

2. पु०अ०नि० निलेश कुमार रंजन, चौपारण थाना। 3. स०अ०नि० बादल कुमार महतो, चौपारण थाना।

4. चौपारण थाना सशस्त्र बल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

Leave a Comment