प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, किसी को मिला बाल्टी तो किसी को बल्ला

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, किसी को मिला बाल्टी तो किसी को बल्ला

चतरा। नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन करने के साथ क्रम संख्या भी मिल गया है। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी में काली चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी को कमल, कृष्णानन्द त्रिपाठी इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, नागमणि बहुजन समाज पार्टी को हाथी, पंजीकृत राजनैतिक दलों के सदस्य (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के अतिरिक्त) अर्जुन कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को बाल और हंसिया, कर्मलाल उरांव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को फलों से युक्त टोकरी, कामदेव डिहो राणा राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी को ऑटो-रिक्शा, दर्शन गंझु झारखण्ड पार्टी को बल्लेबाज, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी को उपहार, विमल लकड़ा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को कोट, महेश बाण्डो बहुजन मुक्ति पार्टी को चारपाई, लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी (पी) को फुटबॉल खिलाड़ी, संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी को सेब, सुमित कुमार यादव समता पार्टी को बैटरी टार्च मिला। वहीं अन्य अभ्यर्थी निर्दलीय मो. अबुजर खां को बल्ला, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को बाल्टी, अमित कुमार सिंह को गैस सिलेण्डर, अर्जुन प्रजापति को एयरकंडीशनर, चंदन कुमार को अलमारी, दीपक कुमार गुप्ता को कैंची, योगेश कुमार सिंह को हीरा, विक्रांत कुमार सिंह को बेबी वॉकर, श्रीराम सिंह को मोतियों का हार चुनाव चिन्ह मिला है। बैठक में सामान्य प्रेक्षक निखिल निरमल, व्यय प्रेक्षक सैकत बासु, पुलिस प्रेक्षक गोपेश अग्रवाल, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, पांकी समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी के साथ उम्मीदवार स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *