Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे झारखंड दौरे पर, कहा कांग्रेस और जेएमएम में लूट और भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस, आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा बनवा रही है एकलव्य स्कूल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चाईबासा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में दोपहर 4ः45 बजे भाजपा के आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस मिलकर घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। इससे आदिवासी क्षेत्रों में जनसंख्या का स्वरूप बदल रहा है। संथाल परगना से लेकर बंगाल तक आदिवासी क्षेत्रों में घुसपैठियों ने आदिवासी समाज में परेशानी खड़ी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कर्नाटक में रातों रात एक फतवा जारी कर सभी वर्ग के मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा दे दिया। वही झारखंड में झामुमो कांग्रेस गठबंधन आदिवासी और सेना की जमीन लूटने में लगा है। आरजेडी और इसके नेता कहते थे कि हमारी डेड बॉडी पर झारखंड अलग होगा। आज यही लोग झामुमो के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं और लूट में लगे हैं।

दुसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में नक्सल मुद्दे का जिक्र नहीं किया। साथ ही पीएम ने कहा कि हमारे लिए आदिवासियों का विकास पहली प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग जनजातीय मंत्रालय भाजपा और अटल जी ने बनाया। आदिवासी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी आज एकलव्य स्कूल बनवा रही है। पिछले 10 वर्षों में मोदी ने आदिवासी भाई-बहनों के लिए मकान, बिजली, पानी और गैस सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी है। हमारे प्रयास से झारखंड में 18 लाख लोगों को पक्के घर मिले हैं। ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को यहां हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि गरीब के घर का बच्चा भूखा न सोए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment