Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand: भूतपूर्व सैनिक पोदना बालमुचू ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

On: March 13, 2023 11:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भूतपूर्व सैनिक पोदना बालमुचू ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भूतपूर्व सैनिक पोदना बालमुचू ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन से उन्होंने भारत सरकार के आदेशानुसार वर्ष 1971 (भारत-पाकिस्तान) युद्ध में घायल सैनिक को 5 एकड़ कृषि भूमि एवं अन्य सुविधाएं अभी तक नहीं दिए जाने संबंधी बातों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से भूतपूर्व सैनिक श्री बालमुचू ने कहा कि वर्ष 1971 (भारत-पाकिस्तान) युद्ध में लड़ते हुए मुझे गोली लगी थी और मैं गंभीर रूप से घायल हुआ था। अतएव युद्ध में घायल हुए सैनिकों को भारत सरकार द्वारा शौर्य पुरस्कार स्वरूप 5 एकड़ कृषि भूमि एवं अन्य सुविधाएं दिए जाने संबंधी लिखित आदेश दिया गया, परंतु मैं आज तक इन सुविधाओं से वंचित हूं। मैं 80 वर्ष का हो चुका हूं तथा उम्र के आखिरी पड़ाव पर हूं। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने भूतपूर्व सैनिक श्री बालमुचू की बातों को आत्मीयता से सुना तथा मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही उनकी मांगों पर राज्य सरकार द्वारा यथोचित कार्रवाई करने का आश्वासन उन्हें दिया। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बादल सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत

दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियार के बल पर 15 लाख की लूट…

एसएसबी ने चलाया बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

विकसित भारत वीमेन अचीवर्स अवार्ड”नूतन कच्छप समेत 40 अन्य महिलाओं को भी किया गया सम्मानित

नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 12 को, मंदिर भ्रमण और कलश यात्रा से होगा शुरूआत.

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के लिए पदाधिकारियों को दी जा रही जानकारी

कुंदा-कुटिल-गेन्द्रा सड़क के जीर्णाेद्धार की विधायक ने उठाई मांग, जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, मंत्री से सदन में की कार्रवाई की मांग

मानदेय वृद्धि समेत मांगों को लेकर आवास कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, 17 से 20 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल, मांगें पूरी नहीं होने पर 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

पीएम आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, 20 मार्च तक अधूरे आवास हर हाल में पूरा कराने का निर्देश

सड़क निर्माण कार्य के दौरान हादसा, बाइक सवार की मौत, मशीन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

Leave a Comment