Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

इंडिया गठबंध प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में शामिल हुवे मुख्यमंत्री, तीन मंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कई हुवे शामिल, मुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा का यह चुनाव लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई है

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल टीम
चतरा। राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन इण्डिया गठबंधन से चतरा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के नामांकन में शामिल होने मंगलवार को चतरा पहुंचे। उनके साथ झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा बड़का गांव विधायक अम्बा प्रसाद, लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम सहित अन्य शामिल थे। इस दौरान चतरा कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। इसे सोने की चिड़िया बोली जाती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा करने की लड़ाई है। भाजपा की तानाशाही सरकार को रोकना है। भाजपा कहती है अच्छे दिन आयेंगें। दो करोड़ नोजवान को नौकरी देने की बात कही। पर एक को भी नोकरी नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 5 हज़ार प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया, ताकि गरीब का बेटा नहीं पढ़ सके। उन्होंने कहा कि हम सभी बंद स्कूलों को खोलने का कार्य करेंगें। आगे कहा भाजपा की सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया। वहीं झारखंड सरकार वृद्धा पेंशन देने का कार्य किया। अंत में सबों को हांथ छाप पर बटन दबाकर गठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को चुनाव जीतने की अपील की।

https://youtu.be/azVguAjcOUQ?si=9ylhfsbrWy0zqcJS

सत्यनन्द भोक्ता। श्रम मंत्री सत्यंद भोक्ता ने स्टील प्लांट औऱ रेलवे लाइन लाने की बात पट कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार छलावा की सरकार हैं। जिनके द्वारा चुनाव में मतदाताओं से झूठा भाषण झुठा आश्वासन देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि 20 मई को कोंग्रेस के पक्ष में वोट कर भाजपा प्रत्याशी को तड़ीपार करें।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने सभा में कहा कि अपार भीड़ को देखकर ही लगता है कि चुनाव के दिन भी कुछ अलग होगा। इसलिए 20 मई के चुनाव में केएन त्रिपाठी को अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाएं और संसद भेजे। उन्होनें कहा कि यह चुनाव देश का चुनाव है ना कि बाहरी भीतरी का। यहां गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई की लड़ाई है। जिसका निदान है बेहतर प्रत्याशी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीतकर संसद भेजना।

ग्रामीण विकास मंत्री,आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र की सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया। जब-जब चुनाव आती है ये नए-नए मुद्दे लेकर आते हैं। ये कभी सीए तो कभी कुछ लेकर आती है। भाजपा जात पात मंदिर मस्जिद की बात करती है। पर इसबार ऐसा नहीं होगा। होगा तो सिर्फ विकास की बात। ऐसे में उन्होंने इंडिया गठबंधन के समर्थित कोंग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment