न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाता बूथों पर पहुंच कर मतदान कर सकें, इसके लिए लगातार रात्रि चौपाल और जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान समुदाय के हर वर्ग कि भागीदारी सुनिश्चित हो इसे देखते हुए जिला प्रशासन के मतदान के दिन 20 मई को वोट करने की अपील भी की जा रही है। मतदान केंद्रों पर बेहतर सुविधा बहाल करने के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। चतरा जिले में पीडब्ल्यूडी वोटरों की कुल संख्या 11156 है। इनमें से 2244 मतदाता ब्रेल लिपि की सहायता से मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग जन मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ब्रेल लिपि की सहायता से मतदान करने वाले नेत्र हीन मतदाताओं के द्वारा मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए उन्हें मतदान केंद्रों तक लाने के लिए भी प्रशासन जागरूकता अभियान चला रही है।
चतरा जिले के 2244 पीडब्ल्यूडी मतदाता करेंगे ब्रेल लिपि से मतदान
By newsscale
On: April 30, 2024 11:04 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now
















Total Users : 1257755
Total views : 3120532