Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा प्रत्याशी मनीष का बरही में तूफानी जनसम्पर्क अभियान…..

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। अभियान की शुरुवात सिंघरावां मोड़ से हुवा, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश साव व स्थानिय मुखिया बिरेन्द्र रजक के अगुवाई में स्वागत किया गया। बच्छई पंचायत के मलिकाना, गोविंदपुर पंचायत के लराही, गोरखा, भटबिगहा में बाइक के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस दौरान डेबो पंचायत के चक, नवादा, डेबो, करमा में भव्य स्वागत हुवा। बढ़ती गर्मी के बावजूद वृन्दा व रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष जायसवाल व मनोज यादव का स्वागत किया व भाजपा के पक्ष में समर्थन का भरोसा दिया। प्रत्याशी ने भगवानपुर, पोडो, इगुनिया, पडरिया, ब्रहमोरिया, सेलहारा, पाण्डेयबारा, केंदुवा में चला सघन जनसम्पर्क अभियान। वही बसरिया में रोड शो हुवा जहां ग्रामीणों ने अबकी बार मोदी सरकार के नारों को समर्थन दिया। अभियान में मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप मंत्री गुरुदेव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, राजेन्द्र चनद्रवंशी, अर्जुन साव, महामंत्री अरविंद सिंह, अरविंद साव, बालेश्वर साव, मोहन साव, विजय यादव, नरेश पासवान, पिन्टू सोनी, मुखिया मंटू सिंह, पप्पू रजक, सन्तोष सिंह, पप्पू रजक, भाजपा नेता देवल यादव, संजय यादव, त्रिलोकी यादब, सुरेन्द्र रजक, राजू यादव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, सुनील सिंह, शिवकुमार प्रजापति, उमेश पासवान, बिनय रजक, बासुदेव यादव सहित अन्य।

देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित है, मजबूत हाथो में है देश का कमानः मनीष जायसवाल

जनसम्पर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा मोदी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथो में है। मोदी जी के जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। आज दुनिया भारत को सम्मान की नजरों से देखता है। तीसरी बार मोदी जी पीएम बनेंगे तो कई योजनाएं है जो भारत का तस्विर बदल देगा।

आपका उत्साह व जनसमर्थन भाजपा प्रत्याशी के जीत की गारंटी हैः मनोज यादव

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के प्रति लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रचंड गर्मी में आपका घरों से बाहर निकलना मनीष जी के जीत की गारंटी बन रहा है। एक सवाल के जवाब में श्री यादव में कहा कि देश में आरक्षण को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रही है। मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि किसी में दम नही है जो आरक्षण को समाप्त कर दे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment