Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीपुगढा मे श्वेता ज्वेलर्स में लूट, बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोशों ने घटना को दिया अंजाम

On: April 29, 2024 8:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग शहर के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीपुगढ़ा में बीते रविवार रात लूटपाट की एक घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। माउंट फोर्ट स्कूल के बगल गली में श्वेता ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान से तीन नकाबपोश बदमाश लाखों की कीमत के जेवरात लूट कर ले गए हैं। बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल से तीन नकाबपोश पहुंचे तथा 20 मिनट तक लूटपाट के घटना को अंजाम देते रहे। जाते-जाते अपराधियों ने घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर हत्या करने की धमकी भी दी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया है कि वह प्रतिदिन की तरह रविवार रात 9ः30 बजे अपने दुकान मे सामानों को समेट कर घर निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक आभूषण खरीदने के लिए उनके दुकान में आए। फिर सभी युवक आभूषण की खरीदारी करने के बहाने अंदर प्रवेश कर गये। उसने आभूषण दिखाने के दौरान अचानक से पिस्तौल तान दी और गोली चलाने का भय दिखाकर तिजोरी खुलवाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दी गई तो पुलिस की गश्ती दल जब तक पहुंची, तब तक अपराधी फरार हो गए। इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी घटनास्थल पर सोमवार को पहुंचे और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। घटना के बाद एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने उक्त प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस छापेमारी कर रही है। दुकानदार को कितने का नुकसान हुआ है। इस संबंध में छह महीने तक के खरीदारी और बिक्री का ब्योरा गया है। दुकानदार के शिकायत पर कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोर्रा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस के हाथ गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment