Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश के बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा, 2 को करेंगे नामांकन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से नाराजगी जताते हुए बगावती तेवर का इजहार कर दिया। उन्होंने कहा की वह लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। श्री भोगता 2 बार विधायक रह चुके हैं। पहली बार वह जेवीएम के टिकट पर सिमरिया और दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर चतरा विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने यह लिया निर्णय है। लोगों की मांग पर वह दो मई को नामांकन भी दाखिल करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाने वाले श्री भोगता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव भोगता के भाई भी हैं। बतौर विधायक अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने कार्य काल में किए गए विकास कार्यों के आधार पर लोगों से चुनाव में आशीर्वाद मांगेगे। श्री भोगता के चुनाव में उतरने की घोषणा से एनडीए प्रतयाशी कालीचरण के लिए परेशानी बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment