Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन, मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा इंडिया गंठबंधन के बड़े नेता होंगे शामिल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लोकसभा चतरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी 30 अप्रैल को नामांकन का परचा भरेंगे। विपक्षी दलों के इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री त्रिपाठी स्थानीयता और विकास को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में है। जिला मुख्यालय स्थित उत्सव प्लेस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की चतरा में स्थानीय युवकों को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। वहीं झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। सरकार ने जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी है। 30 लाख घरों के लिए प्राप्त आवेदनों में से अब तक 20 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में झारखंड सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। लोग इस बार लोकसभा चुनाव में काम को आधार मानकर वोट करने जा रहे हैं। मंत्री श्री भोगता ने आगे कहा कि चतरा में दस वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे। लेकिन गिनाने लायक एक भी काम नहीं है। इंडिया अलायंस की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी श्री त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, कल्पना सोरेन और राजद के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आम जनता से इस नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार समेत इंडिया एलायंस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment