Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

समारोहपूर्वक मनाया गया दांगी कुशवाहा महासभा चतरा इकाई का 12वां स्थापना दिवस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोलेश्वरी मंदिर परिसर में रविवार को दांगी कुशवाहा महासभा चतरा इकाई का 12वां स्थापना दिवस समारोहर्पूव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं स्थापना दिवस को संबोधित करें मुख्य अतिथि श्री मेहता ने कहा कि समाज में राजनीति चेतन नहीं जागी तो आने वाली पीढ़ी आपको माफ नहीं करेगी। एक समय था जब झारखंड में एक दर्जन दांगी कुशवाहा समाज से विधायक व सांसद हुआ करते थे। परंतु सामाजिक बिखराव का लाभ दूसरे समाज के लोग ले रहे हैं। उन्होंने सभी को एकजुट होकर समाज के विकास में लग जाने का आह्वानकिया। कार्यक्रम को चतरा के पूर्व सांसद और भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा आज भी हमारे समाज के 100 में 90 शोषित है। इसके बावजूद भी समाज नही जाग रही है। इस पर समाज को विचार करने की आवश्यकता है। सभा को संबोधित करते हुए वोट फॉर लोकल के नेतृत्वकर्ता देवचरण दांगी ने कहा कि अभीतक राजनीतिक चेतना नहीं होने के कारण इसका लाभ दूसरे लोगों ने बखूबी उठा लिया। यदि समाज नहीं जगी तो आने वाला दिन और भी खराब होगी। मौके पर पत्थलगड़ा की जिप सदस्य राम सेवक दांगी, सतीश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, देवनारायण दांगी, गिद्धौर के पूर्व जिप सदस्य राम लखन दांगी, कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, इंद्रमणि देवी, इटखोरी के विजय दांगी, नवल किशोर दांगी, राजूलाल वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी ने किया। मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment