Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सिमरिया विधानसभा धन कुबेर का गढ, पर लोग बेरोजगार, लोकल फांक रहे गर्दा, बाहरी खा रहे मलाई, चतरा लोकसभा एवं सिमरिया विधानसभा प्रतिनिधि चुप क्यों ?

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चतरा। चतरा संसदीय क्षेत्र का सिमरिया विधानसभा धन कुबेर का गढ है, पर यहां के स्थानीय शिक्षित युवा, बेरोजगार बैठे हैं। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के टंडवा प्रखंड में कई कोयला खदान होने के साथ बिजली उत्पादन केंद्र स्थापित है। यहां से निकलने वाले कोयले व बिजली से अन्य राज्य के घरों में प्रकाश फैलने के साथ लोग मालोमाल हो रहें हैं। यहां के स्थानीय लोगों के हिस्से आ रहा धुल गर्दा से ला इलाज बिमारी व गरीबी। यहां ऐ कहावत चिर्ताथ होती दिखाई देती है कि माल महराज का मिर्जा खेले होली। क्योंकि यहां के स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जमीन से काला हीरा निकल रहा है पर मिल रहा केवल प्रदुषण से बिमारी। आज अधिकांश लोग विस्थापन के शिकार होने के साथ बेरोजगार बैठे हैं। अपने हक व अधिकार को लेकर सडकों पर बैठ हल्ला बोल रहे। पर इनके दुख दर्द सुनने वाला कोई नहीं। इतना हीं नहीं कोयला कंम्पनीयों व एनटीपीसी में स्थानीय युवक दरबानी व चपरासी के पद पर आसिन हो रहे। वहीं बाहरी लोगों को शिर्ष पद पर आसीन किया जा रहा है। फिर भी चतरा लोकसभा के जनप्रतिनिधि एवं सिमरिया विधानसभा के प्रतिनिधि मौन धारण कर स्थानीय लोगों की जलालत का मजा उठाने में मसगुल हैं। केवल चुनाव के समय जनता जनार्दन के दुख दर्द सुनने का झूठा वादा कर विश्वास छलने का कार्य करते आ रहे हैं।
प्रस्तुतिः न्यूज स्केल के उप संपादक हिमांशु सिंह की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment