न्यूज स्केल संवाददाता
हजारीबाग। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) ने 14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने के लिए व्यय प्रेक्षक राजेश विठ्ठलराव शेल्के (आईआरएस), तंगीराला मुरलीधर (आईआरएस) ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, एआरओ संतोष कुमार सिंह मौजुद थे। 27 अप्रैल (शनिवार) को समाहरणालय सभागार में व्यय कोषांग के नोडल अधिकारियों को चुनाव के दौरान व्यय निगरानी सेल के साथ समन्वय और तालमेल बनाकर काम करने और केंद्रीय टीम के साथ सभी बरामदगी के बारे में तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया। व्यय प्रेक्षक ने बैंक प्रतिनिधियों को 10 लाख से अधिक के किसी भी संदिग्ध लेन देन पर विशेष निगरानी रखने को कहा साथ ही अभ्यर्थीयों के भी बैंक खातों से 10 लाख रु से अधिक के वित्तीय लेन देन पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा तथा इसकी सूचना भी साझा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की आवाजाही की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रमुख चौकियों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने की आवश्यकता है। व्यय प्रेक्षक के द्वारा आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ता दल की दैनिक व्यय क्रिया-कलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे। सभी नोडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दैनिक नगदी/अन्य मदो संबंधित शिकायतों पर उड़न दस्तों द्वारा दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट प्राप्त कर एवं स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे। व्यय नोडल पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के सभी नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करने के साथ साथ निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने की बात कही।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) ने व्यय कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
By newsscale
On: April 27, 2024 8:41 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1257737
Total views : 3120502