Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, न बैलट पेपर से होगा चुनाव , न 100 प्रतिशत वीवीपैट का मिलान

On: April 26, 2024 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इस फैसले के बाद चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल खत्म हो गए हैं

न्यूज स्केल डेस्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में वोट डालने के बाद हर वीवीपैट का मिलान करने की याचिका को किया खारिज। उक्त फैसले के बाद चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल पर विराम लग गया है। चुनाव भी बैलट पेपर से नहीं होगा। इस मामले में लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला बुधवार को सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा था कि क्या ईवीएम में डाले गए हर वोट से वीवीपैट का मिलान हो सकता है। इस पर चुनाव आयोग ने कहा था, ऐसा करने से फैसला आने में 12 से 15 दिन तक समय लग सकता है।

दूसरे तीसरे नंबर के कैंडिडेट ईवीएम की पांच फीसदी तक करा सकते हैं जांच, 45 दिनों तक वीवीपैट को सुरक्षित रखने के आदेश

कोर्ट ने लंबे सुनवाई के बाद ईवीएम से वोटिंग करने का फैसला दिया। इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि कोई भी दूसरे तीसरे नंबर पर आने वाला कैंडिडेट ईवीएम की पांच फीसदी तक जांच करा सकता है। जांच में आने वाला खर्च उम्मीदवार को उठाना होगा। मतदान के 45 दिनों तक वीवीपैट को सुरक्षित रखने का भी निर्देश चुनाव आयोग को दिया है। इससे किसी विवाद की स्थिति में ईवीएम के वोटों और वीवीपैट का मिलान किया जा सकेगा।

कभी हैकिंग नहीं हो सकती ईवीएम की

सुनवाई के दौरान कोर्ट को चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम की हैकिंग कभी नहीं हो सकती है। ऐसे में सवाल उठाना तकनीकी रूप से गलत है। ईवीएम का वीवीपैट से मिलान कराना संभव नहीं है। पांच फीसदी ईवीएम के साथ वीवीपैट का मिलान कराया जा सकता है। जिससे उम्मीदवार की शंका दूर हो सकती है।

उम्मीदवारों की मौजूदगी में सभी सिंबल लोडिंग सील करें

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला ऐसे समय में सुनाया, जब देश के 88 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। कोर्ट ने कहा कि सभी सिंबल लोडिंग को सील उम्मीदवारों की मौजूदगी में ही करें। सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान होते हुए हमने देखा है। उस समय क्या होता था, हमें पता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment