न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। चतरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के शुक्रवार के नामांकन कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी शामिल हुवे। इस दौरान पार्टी के दोनों नेताओं ने महागठबंधन और झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर हाल में 400 सीटें मिलेंगी। उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड सरकार के संरक्षण में खुलेआम बालू, पत्थर और कोयले की लूट हो रही है। यहां तक कि उपरोक्त मामले में सरकार के इस रवैये को देखते हुए हाई कोर्ट ने फटकार लगाई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की आलोचना करते हुए उन्हें वंशवादी राजनीति का आदर्श उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य की जनता महागठबंधन और कल्पना सोरेन को हराकर करारा जवाब देगी। भाजपा प्रत्याशी प्रदेश के नेताओं संग फूलों से सजे वाहन में सवार होकर रोड शो करने के उपरांत समाहरणालय स्थित कार्यालयाय में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारिबके समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उसके बाद बाबा घाट मैदान में आयोजित जन सभा में शामिल हो देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को वोट करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुवे पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष, बाबूलाल मरांडी ने कहाहर हाल में करेगी 400 पार, जनता भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी
By newsscale
On: April 26, 2024 10:57 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now

















Total Users : 1257737
Total views : 3120502