Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जयप्रकाश को भाजपा से हुआ मोह भंग, निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव, राजद व कांग्रेस में भी बगावत के सुर, गिरिनाथ सिंह, अरुण सिंह, नागमणि सहित अन्य भी बगावत के मूड में

On: April 26, 2024 10:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल विशेष संवाददाता
चतरा। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह उड़ीसा प्रभारी जयप्रकाश सिंह भोक्ता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। इसका अंदाजा पार्टी प्रतयाशी कालीचरण सिंह के नामांकन में शामिल नही होने से भी लगाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो लोकसभा में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर वे बगावत पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने चतरा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। बताया जाता है कि शुभ मुहूर्त को देखकर एक मई के बाद कभी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बताते चलें की 2009-2014 में सिमरिया विधानसभा के विधायक रहे। जबकि 2014-2019 में चतरा से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। यहां तक की जयप्रकाश सिंह भोक्ता को लोकसभा चुनाव के लिए सिमरिया विधानसभा का प्रभारी भी बनाया गया है। परंतु श्री भोक्ता को लोकसभा टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से नाराज हैं। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा पर भाजपा सहित महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वह दूसरी ओर राजद व कांग्रेस की रार भी जमीन पर आ चुकी है। जिससे महागठबंधन प्रत्याशी को भीतर घात का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और राजपूत समाज से किसी भी पार्टी के द्वारा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर समाज के लोग खासे नाराज चल रहे हैं। पूर्व सांसद नागमणि, गिरी नाथ सिंह, अरुण सिंह सहित अन्य कई नेता भी बगावत पर उतारू हो चुके हैं। सभी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में आने की घोषणा कर चुके हैं। जिससे चतरा लोकसभा चुनाव का रोचक होने के आसार हैं। अब देखना है कुशवाहा कोयरी, यादव, राजपूत व अल्पसंख्यक मतदाता किधर का रुख करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment