Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

13 मई को ईवीएम में कैद होंगे मत, 4 जून को समुंद्र से अमृत कलश निकलेगा, उसमें होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

On: April 26, 2024 10:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस और भाजपा के तिलस्मी जादू को तोड़ने के लिए झामुमो का दामन छोड़ बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने रणनीति तैयार कर चुनावी मैदान में शंखनाद किया

न्यूज स्केल संवाददात
गुमला। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने की तिथि समाप्त हो गई है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी, नामांकन वापस की तिथि 29 अप्रैल है। इसके बाद अब-तक चुनावी मैदान में प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा कांग्रेस सहित 17 नामांकन दाखिल हैं। यदि कोई भी नामांकन वापसी तिथि समाप्त हो जाने पर भी नाम वापसी नहीं लेते हैं। तो चुनाव मैदान में कुल 17 प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं द्वारा ईवीएम में आगामी 13 मई को ईवीएम मशीन में लोकतंत्र के इस महापर्व पर मतदाताओं द्वारा डाले जाने वाले मतों की कैद से कौन समुंद्र मंथन करते हुए अमृत कलश लेकर विजय हासिल करेंगे। यह 4 जून को मतगणना शुरू हो जाने पर मालूम पड़ेगा। यहां बताते चलें कि सिर्फ गुमला जिले में ही नहीं बल्कि झारखण्ड राज्य के अन्य जिलों में भी कद्दावर नेता सह विधायक चमरा लिंडा की एक अलग पहचान है और आदिवासियों के बीच उनकी बढ़ती राजनीतिक लोकप्रियता से भी विभिन्न राजनीतिक दल अवगत हैं चमरा लिंडा के पास एक लंबी कार्यकर्ताओं की फौज है जो उनके विश्वास के पात्र हैं और समाजिक स्तर पर प्रभावी है ऐसे में बड़े-बड़े राजनीतिक दलों को बैचौनी होना निश्चित है झामुमो कांग्रेस गठबंधन को ठेंगा दिखाते हुए चमरा लिंडा ने जब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया तो बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा आलाकमान से ज्यादा कांग्रेस के नेता चमरा लिंडा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात करते हैं और कहा जा रहा है कि चमरा लिंडा यदि नामांकन वापसी तक अपनी जिद नहीं छोड़ी तो पार्टी कार्रवाई करने के लिए बाध्य है लेकिन यहां बताते चलें कि जैसे धनुष से चली तीर वापस नहीं लौटता वैसे ही दम-खम रखने चमरा लिंडा का लिया गया निर्णय भी शायद ही वापस हो यह हम नहीं कहते बल्कि जन-जन लोग कद्दावर नेता चमरा लिंडा से वाकिफ हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment