Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त व एसपी ने लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरुक्ता को लेकर सेल्फी प्वाइंट का किया उदघाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतरा। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने समाहरणालय के पास सेल्फी प्वाइंट का उदघाटन किया। इस दौरान मतदान कराने के लिए नियुक्त किए गए कर्मियों को पोस्टल बैलेट पेपर से वोटिंग करने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गांव से लेकर पंचायत और जिला मुख्यालय तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान चलाने का उद्देश्य बीते चुनाव में कराए गए मतदान औऱ उसके प्रतिशत से अधिक वोटिंग कराना है। इसके लिए उन्होंने सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस दौरान उपायुक्त, एसपी व डीडीसी पवन कुमार मंडल सहित जिले के सभी अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट के समीप मतदान को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और कई ने सेल्फी ली। इससे पूर्व अपने कार्यालय से उपायुक्त पैदल सेल्फी प्वाइंट तक पहुंचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment