Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 13 लोस सीटों पर थमा प्रचार अभियान, 26 को होगा मतदान, मैदान में हैं 152 प्रत्याशी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
दिल्ली/जयपुर। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होगा। बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। दूसरे चरण में राज्य के 28 हजार 758 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़ 80 लाख मतदाता मतदान करेंगे। सभी 13 सीटों पर कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं एक लाख 72 हजार कर्मचारी मतदान पूर्ण करवाएंगे। अंतिम दिन चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने पूरी ताकत लगा दी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभा की गई।

दिग्गजों ने कमान संभाली

अंतिम दिन बुधवार को चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के कोई राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे। ऐसे में पूरी कमान प्रदेश के नेताओं के हाथ में रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ व भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भीलवाड़ा में रोड शो और सवाईमाधोपुर में जनसभा को संबोधित किया।

जालौर-सिरोही में गहलोत ने किया रोड शो

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के लिए जालौर-सिरोही में रोड शो करने के साथ जोधपुर में जनसभा किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने टोंक-सवाईमाधोपुर व कोटा संसदीय क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करने के साथ रोड शो किया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने डूंगरपुर, जोधपुर व बाड़मेर में जनसभा को संबोधित किया।

कंगना ने बाडमेर और जोधपुर में किया रोड शो

राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने अपने प्रभार वाले जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा किया। वहीं प्रत्याशियों ने रोड शो कर जनसंपर्क किया। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोत ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बाडमेर और जोधपुर में रोड शो किया।

रात में कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया धरना

मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार सुबह करीब चार बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर कोटा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने धरना दिया। श्री गुंजल ने आरोप लगाया कि कोटा के पुलिस महानिरीक्षक रवि दत्त गौड़ भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के लिए काम कर रहे हैं। अरोप है कि बिरला के कहने पर गौड़ ने कांग्रेस के एक हजार कार्यकर्ताओं को दो दिन में गिरफ्तार किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। रात करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर श्री गुंजल को समझाया और फिर पुलिस महानिदेशक से मोबाइल पर बात करवाई। इसके बाद धरना समाप्त किया।

दोनो दलों के हैं अपने-अपने दावे

प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा की जीत होने का दावा भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने किया है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की बात करती है। वहीं डोटासरा ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की अधिक से अधिक सीटों पर जीत होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़: पीड़िता निकली नाबालिग, कथित पति गिरफ्तार; अब तक 15 पुलिसकर्मी निलंबित, 3 गिरफ्तार

प्रभारी प्रधानाध्यापक के निलंबन पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, झंडा चौक घंटों रहा जाम; आश्वासन के बाद हटा जाम, 6 को प्रखंड मुख्यालय में वार्ता

पत्रकार बनाने के नाम पर पैसा वसूला, फिर त्रिलोक न्यूज की वेबसाइट बंद! अब फोन भी उठाना बंद

एसएसबी की पहल: पंचायत भवन में निःशुल्क वेल्डिंग प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की मौत के तीसरे दिन गांव पहुंचा शव, कोहराम; निष्पक्ष जांच के भरोसे पर हुआ अंतिम संस्कार

युवक की विषपान से इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Leave a Comment