Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

परीचित के साथ मेला घुमाने जाना दो बहनों को पड़ गया भारी, लूट गई इज्जत, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। अपने दो परीचित लड़कों पर भरोसा कर उसके साथ मेला घूमने जाना दो बहनों को भारी पड़ गया। लड़कों ने भरोसे का गला घेंटकर दोनों बहनों की इज्जत ही लूट ली। दोनों पीड़िता मौसेरी बहन हैं। आरोप है कि एक कुकर्मी ने अपने एक दोस्त को भी बुला लिया था, उसने भी दुष्कर्म किया है। किसी तरह एक पीड़िता हैवानों के चंगुल से जंगल से भागी। रास्ते में घरवाले मिल गये। इस बात की शिकायत मिलने पर रांची जिले के मांडर थाना की पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुये गैंगरेप में शामिल तीन आरेपी को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो नाबालिग है। एक को जेल व दो को निरुद्ध करते हुए बाल सुधार गृह भेजा गया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बीते गुरूवार को अपनी मौसेरी बहन के साथ चान्हो मेला देखने घर से निकली थी। उनके साथ जान-पहचान के दो लडके भी थे। मेला देख कर लौटने के क्रम में रास्ते में ही डरा-धमका एक खाली मकान में दोनों बहन को ले गये। इसके बाद उनके साथ गैंगरेप किया गया। एक लड़के ने थोड़ी देर बाद फोन कर अपने एक अन्य दोस्त को भी बुला लिया। उसने भी दुष्कर्म किया। इधर दोनों बहनें के घर नहीं लौटने पर इधऱ-उधर बहुत खोजा गया। आधी रात को एक लड़की घरवाले को मिली और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दूसरी पीड़िता को खलारी-बिजुपाड़ा मार्ग में एक जंगल से खोज निकाला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment