Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चुनावी कार्यालय में हुई बैठक

On: April 20, 2024 7:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला: लोहरदगा लोकसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की चुनावी बैठक होटल सभेकर गुमला में आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में लोहरदगा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारी को भाजपा प्रत्याशी समीर गांव को भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह चुनाव हिंदुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सुदृढ़ नेतृत्व ने पिछले 10 वर्षों में देश ने जिस प्रकार का व्यापक परिवर्तन देखा है वह अपने इस बात की गारंटी है कि आने वाला समय में भारत एक नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है ।एक विकसित भारत बनने को तैयार है, मोदी जी ने 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हुई,धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था बहाल हुई, भाजपा के शासन में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई, महिलाओं के लिए देश के उच्च सदन में 33% आरक्षण मिला, अल्पसंख्यक महिलाओं को ट्रिपल तलाक से आजादी मिली आदि अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए।
कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगे। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए नव मतदाताओं और महिलाओं को प्रेरित करें। वहीं बैठक में प्रदेश महामंत्री सह लोहरदगा लोकसभा के प्रभारी मनोज सिंह,जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि आगामी 24-04-24 को भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव निर्वाचन पदाधिकारी गुमला के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन जुलूस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे, प्रदेश के नेतागण के साथ पूरे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का हुजूम जुलूस में शामिल होगा। बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा लोकसभा के संयोजक मुनेश्वर साहु सहसंयोजक सन्नी टोप्पो, गुमला, सिसई-बिशुनपुर-लोहरदगा-मांडर विधानसभा प्रभारी क्रमशः श्रीचंद प्रजापति, अनूपचंद्र अधिकारी, भूपन साहू ,कमलेश उराव, ओम प्रकाश सिंह विनोद कुमार, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, गुमला भाजपा जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, लोहरदगा भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, राजमोहन राम, एडवर्ड सुरीन, सविंद्र सिंह भिखारी भगत, सत्यनारायण पटेल यशवंत सिंह,लालमोहन साहू, संजय सिंह रविंद्र सिंह एडवोकेट, निर्मल गोयल, अरविंद मिश्रा, बालकेश्वर सिंह, किशोर मिश्रा, संजय साहू, अनिल साहू, संदीप साहू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनगणना 2027: लोहरदगा उपायुक्त ने जागरूकता रथों को किया रवाना, 15 मई तक खुद से जानकारी भरने का अंतिम अवसर

नए थाना प्रभारी का एक्शन शुरू, अवैध शराब से लदी बोलेरो जब्त; 2 तस्कर गिरफ्तार!

लोहरदगा मंडल कारा में “मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र” का शुभारंभ

अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया

व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला चैंबर और सर्राफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

हेसल साइडिंग की बदहाली से ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से लगाई मदद की गुहार

भंडरा में निकली ठाकुर जी की भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर, ​श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब; ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

लोहरदगा: उपायुक्त ने दी चेतावनी, ‘नियमित रूप से खुलें आंगनवाड़ी केंद्र, कोताही बर्दाश्त नहीं’

उपायुक्त ने नदिया में बन रहे पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण, जल्द क्रियाशील करने का निदेश

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

Leave a Comment