रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा पूर्व निर्धारित रुट के अनुसार ही जुलूस निकलेगा…

newsscale
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर की जाएगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई, वाट्सअप पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट करने वालों व एडमिन पर होगी सख्त कार्रवाई, जुलूस व झांकी पर वीडियोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से रहेगी पैनी नजर

न्यूज स्केल संवाददात
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, अखाड़ा अध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य से प्रखंड स्तर पर किए गए शांति समिति बैठक की जानकारी ली गई। प्रखण्डवार अखाड़ों और संवेदनशील स्थानों की भी जानकारी ली गई। सभी ने बारी बारी से पूर्व में मनाये गए त्यौहारों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रखंडों के बीडीओ को निर्देेशित किया गया कि अपने-अपने स्तर से संवेदनशील स्थानों एवं अन्य स्थानों की निगरानी रख, यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्व त्योहार में अप्रिय घटना न हो और सभी धर्म के लोग सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारगी के साथ त्योहार मनायेंगे। उपायुक्त ने रामनवमी पर्व को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह पर्व आस्था तथा पवित्रता के साथ मनाया जाता है। ऐसे में सभी लोगों कि जिम्मेवारी है कि जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार सम्पन्न करायें। भाईचारे के साथ त्योहार मनायें और दूसरों के लिए मिशाल पेश करें। प्रशासन विधि व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण रामनवमी सम्पन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काउ पोस्ट से बचे। साथ ही कहा कि जुलूस के लीडर एवं वोलेंटियर्स के नाम प्रशासन को उपलब्ध कराएं। ताकि आवश्यक परिस्थितियों में संबंधित लोगों से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके। आगे कहा लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से लागू है इसका खास ख्याल रखा जाय। अगर मोटरवाहन एक्ट का अवहेलना देखा जाता है तो जिला परिवहन पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी नियमानुसार पारंपरिक रूप से त्यौहार मनाएं।  सोशल मीडिया की मोनिटरिंग की जा रही है, ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट एवं भड़काउ पोस्ट किए जाने पर संलिप्त लोगों के उपर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा वाट्सअप पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने व बिना सत्यता के उसे आगे शेयर करनेवालो के उपर और वाट्सअप एडमिन के उपर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सुरत में विधि व्यवस्था में समस्या उत्पन्न करनेवालो उपद्रवियों को बख्सा नहीं जाएगा। वीडियोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से सभी झांकी व जुलूस पर रहेगी पैनी नजर।उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस जिस मार्ग से आएगी उस मार्ग में खराब पड़े चापानल की मरम्मति करातेे हुए पेयजल की समूचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य से संबंधित अपनी आवश्यक पूरी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित कर ले कि रूट वेरीफिकेशन के समय बिजली के तार पर ध्यान रखेंगे अगर कहीं पर विद्युत का तार लटकता हुआ पाया जाय तो उसे विभाग से समन्वय स्थापित करत दुरूस्त कराएंगे। वहीं सभी अखाड़ा के अध्यक्षों एवं सदस्यों को कहा गया कि सभी अपने अपने जुलूस पूर्व निर्धारित रूट एवं समय पर ही निकालेंगे। रामनवमी पर्व को लेकर जिन अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटि लगाई गई है वे ससमय अपने-अपने स्थान पर तैनात होकर कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। अगर इसमे लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित के उपर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, एसडीओ चतरा सुरेन्द्र उरांव, एसडीओ सिमरिया सन्नी राज, एसडीपीओ चतरा, सिमरिया, टण्डवा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *