Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीजेपी के चतरा लोकसभा प्रत्याशी ने कुंदा प्रखंड  का किया दौरा, राजद के कई कार्यकर्ता हुए पार्टी में शामिल

On: April 4, 2024 11:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। चतरा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह गुरुवार को कुंदा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। श्री सिंह टिकट की घोषणा होने के बाद पहली बार कुंदा पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से श्री सिंाह का स्वागत किया। वही ऐतिहासिक तीर्थ स्थल महादेव मठ में सांसद प्रत्याशी ने पूजा अर्चना करने के उपरांत लोगों से मिलकर रूबरू हुए। श्री सिंह ने टिकट मिलने पर जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जनता की अडिग आवाज का परिणाम है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को आला कमान ने टिकट दिया है। उन्होंने आगे कहा की क्षेत्र का सर्वागीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी, जनता के बीच हमेशा भाई बनकर हर  सुख दुरूख में सहभागी बना रहूंगा। ज्ञात हो की चतरा लोकसभा से दो बार सांसद रहे सुनील सिंह की जगह कालीचरण सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाया है। इस अवसर पर राजद के पूर्व युवा मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। भ्रमण में जिलाध्यक्ष रामदेव भोक्ता, जिले के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, मंडल अध्यक्ष, जयराम भारती, अनुज साव, मनोज यादव, जितेंद्र यादव समेत अन्य शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

Leave a Comment