Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डेढ़ करोड़ अफीम (ब्राउन शुगर जैसे ड्रग्स) के साथ 2 गिरफ्तार, एसपी विकास कुमार पांडेय ने दी जानकारी

On: March 25, 2024 11:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चतरा। पुलिस ने सोमवार 25 मार्च 2024 को एक अवैध अफीम/ब्राउन शुगर के करोबार का बड़ा खुलासा किया है। बताया गया कि झारखंड में सिर्फ नशीले पदार्थों की खपत ही नहीं होती, बल्कि अब ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ झारखंड में ही बनने लगे हैं। उक्त कारोबार राज्य के चतरा जिले में चल रहा है। एसपी विकास कुमार पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोग मिलकर अवैध तरीके से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने का धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया है और टीम ने वशिष्ठनगर के राजगुरु गांव में छापेमारी कर दो लोगों देवनंदन गंझू औ पंकज कुमार से पूछताछ कर छापेमारी में पुलिस इनके यहां से 28 किलो 50 ग्राम अफीम जैसे भूरे रंग का तैयार द्रव्य बरामद किया। साथ ही अफीम से ब्राउन शुगर बनाने वाली मशीन भी जब्त की। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ब्राउन शुगर जैसा नशीला पदार्थ तैयार करने के धंधे में संलिप्त हैं। इसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके विरुद्ध वशिष्ठनगर थाने में 25 मार्च 2024 को 28/2024 में दर्ज कर न्यायलय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है। छापेमारी में बरामद 28 किलो 50 ग्राम अफीम की कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है। छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रोहित कुमार रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी वशिष्ठनगर दिलेश्वर कुमार के साथ सैट-149 आईआरबी-3 के सशस्त्र बल, हवलदार उदय कुमार, आरक्षी निरंजन कुमार, आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी अजित कुमार मंडल, आरक्षी मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी शामिल थे।

दो दिन पूर्व एसपी श्री पांडेय के दिशा निर्देशन में 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया था तस्कर

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विकास कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के गिरफ्तार किया था। वह ब्राउन शुगर की तस्करी करता था। पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपए के ब्राउन शुगर जब्त किए थे। तस्कर मिन्हाज अंसारी कुंदा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव का रहने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

Leave a Comment