Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024 का एलान, देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे, 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी हुई घोषणा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के एलान के साथ देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लग गई है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस दौरान बताया कि देश में इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव इस बार 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने बताय कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठा 25 मई, सातवां 1 जून को तथा नतीजे 4 जून को आएंगे।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग 25 मई को होगी। वही यूपी में सभी सातों चरणों में वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और तीसरे चरण 7 मई को वोटिंग होगी। बंगाल में सात चरणों में वोटिंग होगी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात मई को तीसरे चरण में होगा।

पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।

चार राज्यों में विधानसभा चुनाव

आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 13 मई से 4 चरणों में होंगे।

हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में 96.8 करोड़ वोटर्स हैं और 10 लाख से ज्यादा बूथ वोटिंग के लिए होंगे। हमारे देश के चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर होगी। उन्होंने कहा कि इस बार 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट करेंगे और कुल 21.5 करोड़ युवा वोटर्स होंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ है।

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।

अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया। इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।
कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे। हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत में चुनाव एक पर्व और देश का गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम चुनावों के लिए तैयारी है। हम दो साल से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment