Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की एसी ने की बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक मंगलवार को हुई। जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में कृषि क्षेत्र, एमएसएमई, सीडी रेशियो, एनपीए, मुद्रा लोन आदि पर चर्चा किया गया। वहीं कुछ बैंकों के प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर करते हुए निर्देश दिया गया कि दिए गए लक्ष्य को ससमय शत प्रतिशत पूर्ण करा लिया जाय। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक देवब्रत शर्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य पदाधिकारी तथा सभी बैंको के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment