Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mayurhand/Chatra: भुईयां समाज का कार्यकर्ता सह होली मिलन समारोह मयूरहंड में आयोजित, थाना प्रभारी हुए शामिल

On: March 5, 2023 10:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भुईयां समाज का कार्यकर्ता सह होली मिलन समारोह मयूरहंड में आयोजित, थाना प्रभारी हुए शामिल

मयूरहंड(चतरा)। रविवार को अखिल भारतीय भुईयां समाज मयूरहंड द्वारा दिग्ही में कार्यकर्ता सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में थाना प्रभारी रामवृक्ष राम उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालसुधी भुईयां व संचालन बालेश्वर भुईयां ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। तत्पश्चात तीन पंचायतों में कमिटी गठन कर पदाधिकारी का चयन किया गया। कदगांवाकला के अध्यक्ष विनोद भुईयां, उपाध्यक्ष सत्यनरायण भुईयां, सचिव उपाध्यक्ष अशोक कुमार भुईयां, उप सचिव शांतनु भुईयां, कोषाध्यक्ष प्रेम भुईयां, पेटादेरी पंचायत के अध्यक्ष संजय भुईयां, उपाध्यक्ष मुकेश भुईयां, सचिव संदीप भुईयां एवं फुलांग के अध्यक्ष टिंकू भुईयां, उपाध्यक्ष बिन्दुल भुईयां, सचिव राम प्रवेश भुईयां, उप सचिव बिरेंद्र भुईयां तथा कोषाध्यक्ष बलवीर भुईयां को बनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष सदानंद भुईयां ने नव चयनित पदाधिकारीयों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने समाज के लोगों को नशा छोड़ने और शिक्षा के प्रति अग्रसर होने की सलाह दी। वहीं बिहार से आए कृष्णा मांझी ने समाज के लोगों को सांस्कृतिक व सामाजिक रुप से संगठित होने की बात कही। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की अग्रिम बधाई दी। थाना प्रभारी ने रंगों का त्यौहार होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील उपस्थित लोगों से की। मौके पर मुखिया अशोक कुमार भुईयां, महावीर भुईयां, पूर्व मुखिया धुना मुकेश भुईयां, पूर्व मुखिया बबीता कुमारी, हुसिया नरेश भुईयां, शोभा देवी के अलावे भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment