Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रधानमंत्री एनटीपीसी के दूसरी युनिट का करेंगे लोकार्पण, तैयारी पूरी, एक मार्च को पहले यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया था ऑनलाइन उद्घाटन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा(चतरा)। एनटीपीसी के पहली युनिट का लोकार्पण एक मार्च को होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 660 मेगावाट की दूसरी युनिट का उद्घाटन 4 मार्च को आनलाइन करेंगे। इस उद्घाटन को लेकर कर्णपुरा प्लांट परिसर में तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर उद्घाटन समारोह में शरीक होने के लिए प्लांट प्रमुख एसके पांडा ने सांसद और विधायक समेत जिले के अधिकारियों को आमंत्रित किया है। जानकारी के मुताबिक सितम्बर माह में कार्यभार संभालने वाले जीएम प्रोजेक्ट श्री पांडा ने दिन रात पसीना बहाकर दूसरी युनिट से बिजली उत्पादन का ट्रायल आपरेशन सफल कर लिया है। लिहाजा वन युनिट के उद्घाटन के तीन दिनों बाद एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी आनलाइन टंडवा वासियों को दर्शन देंगे। बहरहाल 72 घंटे बाद एक बार फिर प्लांट परिसर गुलजार हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment