Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

31वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विकास कुमार पांडेय ने दिया योगदान, कहा जिल में कसी प्रकार के अवैध कामों को बर्दाश्त नहीं करेंगे

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी विकास कुमार पांडेय ने चतरा के 31वें पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान दिया है। श्री पांडेय ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से प्रभार लिया। इस दौरान श्री रंजन ने बुके भेंट कर नए एसपी का सवगत किया और जिले में चलाए जा रहे अभियान व कार्यों से संबंधित जानकारी दी। श्री पांडेय इससे पूर्व हजारीबाग पुलिस अकादमी में पदस्थापित थे। वहीं टंडवा में एसडीपीओ के रुप में कार्य कर चुके है। ज्ञात हो कि निवर्तमान एसपी श्री रंजन चतरा में करीब ढाई वर्ष बतौर एसपी रहें। उनके कार्यकाल में नक्सलवाद और अफीम तस्करों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया गया और उम्मीद से काफी बेहतर सफलताएं भी मिली हैं। वहीं योगदान देने के बाद श्री पांडेय ने कहा कि उनकी नजर नक्सलवाद और माफिया तत्वों पर विशेष रुप से होगी। मौत के सौदागरों की किसी भी परिस्थिति में खैर नहीं है। अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त रहने वालों को उन्होंने योगदान देने के साथ इस अवैध धंधे से दुर रहने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि जिल में कसी भी प्रकार के अवैध कामों को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अफीम एवं ब्राउन शुगर की तस्करी पर पूरी तरह से विराम लगाया जाएगा। उन्होंने कह कि पुलिस अभियान जिस प्रकार से चल रहा है, उस प्रकार से चलता रहेगा। यदि संभव हुआ, तो उसमें सुधार हो सकता है। एसपी ने कहा कि व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment