Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मनरेगा मजदूरों का हाल बेहाल, तीन माह से नहीं हुआ मजदूरी का भुगतान 

On: March 1, 2024 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, अजित यादव
कुंदा(चतरा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा मजदूरों के पलायन रोकने व स्थानीय तौर पर अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने पर अब प्रश्न उठ रहे हैं। मजदूरों को मनरेगा से रोजगार देने के दावे पर सवाल उठना भी लाजमी है, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर मनरेगा मजदूरों के पास इतनी पर्याप्त राशि नहीं होती है कि वह अपने परिवार का भरण पोषण अगले एक माह तक भी कर सके औऱ ऐसे में उन्हें तीन-चार महीने तक मजदूरी ना मिले तो उनके समक्ष रोजी-रोटी समेत परिवार के परवरिश का संकट उत्पन्न हो जाता है। अब ऐसे में मजदूर पलायन की ना सोचे तो क्या करे। मजदूरी में इतनी लंबी विलंब के कारण सक्रिय मजदूरों की स्थिति काफी दैनीय हो गई है। मजदूर बताते हैं की मजदूरी भुगतान में विलंब के कारण भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति यह है की मजदूर अब कर्ज लेकर अपने परिवार का भरण पोषण करने को विवश है। वही मटेरियल की बात की जाय तो बिरसा कूप लाभुक कर्जदार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा में सामग्री का भुगतान लगभग नौ महीने से नही हो पाया है। जबकि लाभुक कर्ज लेकर किसी तरह कार्य पूरा करवा लिए, लेकिन अब कर्ज पर ब्याज की राशी देनी पड़ रही है। मजदूरी भुगतान में विलंब को लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया की सरकार के द्वारा राशि उपलब्ध होते ही भुगतान कर दी जाएगी। वहीं बिरसा कूप सामग्री मद की राशि भुगतान को लेकर उन्होंने कहा की राज्य सरकार से आदेश मिल गई है जल्द ही भुगतान किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

शेल्टर होम से 10 बच्चे फरार: खिड़की की ग्रिल तोड़कर सुरक्षा को दिया चकमा; पुलिस महकमे में हड़कंप, SSP ने बनाई स्पेशल टीम!

Leave a Comment