Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुल निर्माण से ग्रामीणों में हर्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, इंद्रदेव ठाकुर
कन्हाचट्टी (चतरा)। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत तुलबुल-इटखोरी मुख्य मार्ग में डूमरतरी पुल निर्माण से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि  कन्हाचट्टी-तुलबुल से इटखोरी मुख्य मार्ग में पडने वाली डूमरतरी का पुल पिछले काफी दिनों से टूटा पड़ा था। जिसे जिला प्रशासन द्वारा निर्माण के लिए स्वीकृति देने के उपरांत संवेदक द्वारा पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया है। फिलहाल पुल की ढुलाई का काम पूरे जोर शोर से हो रहा था। इस कार्य को देखकर पंचायत के ग्रामीणों में काफी खुशी है। कार्य स्थल पर संवेदक निर्मल साहू, अरुण कुमार सिंह, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रामेश्वर यादव, अर्जुन प्रसाद, केसरी कंस्ट्रक्शन के मालिक प्रदीप कुमार साव, मिस्त्री वासुदेव साव, कुलेश्वर यादव, पिंटू कुमार गुप्ता, आनंद कुमार राणा, दयानंद प्रजापति आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment