न्यूज स्केल टीम
चतरा/पत्थलगड़ा/गिद्धौर। विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना माघ शुक्ल पक्ष बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को पूरी आस्था, श्रद्धा के साथ चतरा जिला मुख्यालय सहीत सभी प्रखंडों में हुई। जिले के कुंदा, पत्थलगडा, प्रतापपुर, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर, सिमरिया व टंडवा आदि प्रखंडों में सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावे विभिन्न क्लबों द्वारा माता की भव्य प्रतिमा व कलश स्थापित कर पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान माता की स्तुति, वंदना, आरती एवं वैदिक मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पूजा के पूर्व माता के पट खुलते ही दर्शन और पूजन के लिए विशेषकर बच्चों व युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने माता के समक्ष नतमस्तक हो विद्या का वर मांग ज्ञान, विद्या एवं यश की कामना की। पूजा-पाठ का सिलसिला सुबह से देर शाम तक जारी रहा। वहीं कुंदा प्रखंड स्थित सनराइजिंग स्कूल, मां शारदे पब्लिक स्कूल, ज्ञान सरोवर, प्रोग्रेसिव अकाड़मी समेत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। मौके पर कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दुसरी ओर पत्थलगडा में शांति व्यवस्था को लेकर बीडीओ मोनी कुमारी, थाना प्रभारी सचीन कुमार दास के साथ क्षेत्र का भ्रमणकर विभिन्न पूजा पंड़ालों का जायजा लिया और पूजा समिति के अध्यक्षों व सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए। गिद्धौर प्रखंड में संचालित लगभग सभी विद्यालय के अलावे लगभग 34 क्लबों में विधा की देवी माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। पूजा में अचानक बढ़े ठंढ के साथ हो रहे बुंदा बांदी के बीच बच्चों के साथ अभिभावक भी घूम-घूम कर पूजा का प्रसाद ग्रहण करते दिखे।
धूमधाम से हुई विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना, शांति व्यवस्था को लेकर विभिन्न पूजा पंड़ालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की थ प्रतिनियिुक्ती

By newsscale
On: February 15, 2024 12:09 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076984
Total views : 2879010