न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी गिद्धौर मंडल की बैठक हूई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी गांव चलो अभियान कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने का निर्णय लिया। साथ ही कहा गया की इसी निमित्त सभी बुथों पर 38 कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चौबीस घंटे प्रवास करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को जानकारी देंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा लोकसभा चुनाव में अबकी बार चार सौ सीट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।इसलिए हम सभी को ग्रामीण आबादी के बीच अपनी पैठ को और भी मजबूत करने की आवश्यकता है।बैठक में विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन दांगी, चमारी दांगी, शिवकुमार दांगी, राजेश सिंह, शीला देवी, सुनील राणा, अमिर दांगी, दशरथ दांगी, इंद्रजीत दांगी, लालधारी यादव, रामेश्वर सिंह, सुरेश दांगी, जानकी यादव,ब्रह्मदेव यादव,नीतीश कुमार, दामोदर दांगी, प्रकाश पांडेय, जागेश्वर दांगी, रोहित कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
गांव चलो अभियान को लेकर बीजेपी मंडल की हुई बैठक, कहा कार्यक्रम के तहत 38 कार्यकर्ता बुथ पर करेंगे प्रवास

By newsscale
On: February 7, 2024 10:55 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174593
Total views : 3005187