Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नक्सलियों ने चतरा में मचाया तांडव, दो पुलिस जवान शहीद, तीन घायल, एक की सिथति गंभीर, पुलिस का दावा मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी लगी गोली

On: February 7, 2024 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल टीम
चतरा। बुधवार को चतरा जिले के जोरी वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरियों जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। वहीं 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें गंभीर रुप से घायल आकाश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। हैलीकॉप्टर से रांची भोजा गया। जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। वहीं अन्य घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शहीद जवानों में सिकंदर सिंह वजीरगंज गया के रहने वाले और सुकन राम पलामू तरहसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उग्रवादियों के धर-पकड़ के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को रवाना किया गया है। अभियान का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक स्वंय कर रहे हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार सदर और वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित गंहरतरी गांव में पोस्ता की खेती नष्ट करने के लिए पुलिस बल और वन कर्मियों की टीम गई हुई थी। अभियान में सदर व वशिष्ठ नगर थानक के पुसि कर्मी शामिल थे। अवैधा खेती नष्ट करके वापस लौटने के क्रम में भुइयांडीह गांव से कान्हाचट्टी जाने वाली सड़क बेरियो जंगल में पहले से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया।

प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में लगे अवैध अफीम की खोती को नष्ट करने गई थी की बेरियो जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान जख्मी हो गए। जख्मी जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी क्रम में सिकंदर सिंह और सुकुर राम बलिदान शहीद हो गए। जबकि आकाश सिंह, कृष्ण लाल हाजरा और संजय लुगुन को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल के साथ जंगल में पुलिस नक्सलियों की टोह में सघन छापामारी कर रही है। रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियां चल रही है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोलियां लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अबु इमरान घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। कहा घटना दुखद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment