Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भायुक हुई कल्पना मुर्मू सोरेन ने शादी की सालगिरह पर, पति हेमंत सोरेन के लिए एक्स हैंडल पर किया इमोशनल मैसेज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज शादी की 18 वीं सालगिरह है। ज्ञात हो कि शादी सालगिरह से ठीक 1 सप्ताह पहले हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ईडी द्वारा की गई है। जमीन घोटाले में हुई गिरफ्तारी के बाद फिलहाल उनसे ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। 7 फरवरी आज हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि का अंतिम दिन भी है। इस बीच शादी सालगिरह पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के लिए उनके एक्स हैंडल पर भावुक तरीके से पोस्ट कर याद किया है।

इस अवसर पर हेमंत सोरेन के साथ नहीं होने पर उन्होंने दुख भी प्रकट करते हुए श्री सोरेन के एक्स पर लिखती हैं “आज 18वीं सालगिरह पर हेमंत जी परिवार के बीच नहीं है बच्चों के साथ भी नहीं है विश्वास है वह इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सबके साथ शीघ्र होंगे।” ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की थी कि अब जब तक हेमंत सोरेन की वापसी नहीं होती तब तक उनके एक्स हैंडल का इस्तेमाल खुद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन करेंगी और आज इस हैंडल से पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने अपने 18वें सालगिरह की जानकारी दी है।

एक्स पर लिखती हैं झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।

आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे। मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment